अध्यात्म

Sunset Today Timing 17 अप्रैल 2026 : आज वैशाख अमावस्या पर सूर्यास्त कब होगा, क्या आज चांद निकलेगा, आज शाम को पूजा कब करें

Sunset Today Timing 17 April 2026 (आज सूर्यास्त कब होगा वैशाख अमावस्या पर): आज वैशाख अमावस्या पर सूर्यास्त कब होगा? क्या आज चांद निकलेगा और शाम की पूजा का सही समय क्या है? देखें सूर्यास्त और संध्या पूजा का समय।

Image

आज सूर्यास्त कब होगा वैशाख अमावस्या पर

Sunset Today Timing 17 April 2026 (आज सूर्यास्त कब होगा वैशाख अमावस्या पर) Aj Suryast Kitne Baje Hoga: आज वैशाख अमावस्या है। यह दिन खास तौर पर पितरों को याद करने, दान-पुण्य करने और शाम के समय दीप जलाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आज सूर्यास्त कब होगा, क्या आज चांद दिखाई देगा और पूजा का सही समय क्या रहेगा, ताकि सही समय पर पूजा कर सकें। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

आज 17 अप्रैल सूर्यास्त कब होगा

आज 17 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सूर्यास्त करीब शाम 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। बाकी शहरों में यह समय थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है। अमावस्या के दिन सूर्यास्त का समय और भी खास माना जाता है, क्योंकि इसी के बाद संध्या काल शुरू होता है, जो पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। इस समय कुछ देर शांति से बैठना, दीपक जलाना या भगवान का नाम लेना मन को हल्का कर देता है।

क्या आज 17 अप्रैल को चांद निकलेगा

बता दें कि आज अमावस्या है, इसलिए आज चांद दिखाई नहीं देगा। दरअसल, इस दिन चंद्रमा और सूर्य एक ही दिशा में होते हैं, जिस वजह से चंद्रमा नजर नहीं आता। इसलिए आज व्रत या पूजा का समापन चंद्र दर्शन से नहीं, बल्कि संध्या पूजा और दीपदान से किया जाता है।

आज शाम को पूजा कब करें

अगर आप आज शाम को पूजा करना चाहते हैं, तो सूर्यास्त के कुछ देर बाद का समय सबसे अच्छा रहेगा। आज शाम करीब 6:55 बजे से 7:20 बजे के बीच पूजा करना शुभ माना जा सकता है। इस दौरान आप घर में दीपक जला सकते हैं, भगवान का ध्यान कर सकते हैं और पितरों को याद कर सकते हैं। अमावस्या पर घर के मुख्य दरवाजे या पूजा स्थल पर दीप जलाने की परंपरा भी काफी प्रचलित है।

17 अप्रैल 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

नीचे दिए गए समय अलग-अलग शहरों के अनुसार अनुमानित हैं। जगह के हिसाब से इनमें थोड़ा अंतर हो सकता है।

शहरसूर्यास्त का समयचंद्रोदय का समय (Moonrise Today)
दिल्ली (NCR) 6:50 PMनहीं दिखाई देगा
मुंबई 6:59 PMनहीं दिखाई देगा
कोलकाता5:59 PMनहीं दिखाई देगा
चेन्नई 6:23 PMनहीं दिखाई देगा
नहीं बेंगलुरु 6:29 PMनहीं दिखाई देगा
हैदराबाद6:35 PMनहीं दिखाई देगा
अहमदाबाद 6:58 PMनहीं दिखाई देगा
जयपुर 6:53 PMनहीं दिखाई देगा
लखनऊ6:38 PMनहीं दिखाई देगा
पटना 6:18 PMनहीं दिखाई देगा
भोपाल 6:47 PMनहीं दिखाई देगा
चंडीगढ़ 6:51 PMनहीं दिखाई देगा
पुणे6:56 PMनहीं दिखाई देगा
सूरत 6:58 PMनहीं दिखाई देगा
वाराणसी 6:32 PMनहीं दिखाई देगा

अमावस्या का महत्व

वैशाख अमावस्या को धार्मिक नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग पितरों के लिए तर्पण करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शाम के समय जब सूरज ढलता है, तो कुछ पल रुककर भगवान को याद करना, एक छोटा सा दीप जलाना या मन ही मन प्रार्थना करना – ये छोटी-छोटी बातें ही दिन को अच्छा खत्म करने का एहसास देती हैं और मन में सुकून भर देती हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article