Mulank 4 Ke Log Kaise Hote Hain : अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 बनता है। मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, जो व्यक्ति को अलग सोच, गहरी समझ और तेज दिमाग देता है। ऐसे लोग सामान्य सोच से हटकर चलते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में विश्वास रखते हैं। इनका व्यक्तित्व मजबूत, प्रैक्टिकल और काफी हद तक रहस्यमयी होता है। आइए जानते हैं मूलांक 4 वालों का स्वभाव, उनकी खूबियां, करियर और जीवन से जुड़ी खास चीजें क्या हैं।
मूलांक 4 वालों का स्वभाव
मूलांक 4 के लोग काफी शार्प माइंडेड और लॉजिकल होते हैं। ये हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं और बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं लेते। इनका दिमाग तेज होता है और ये किसी भी स्थिति को जल्दी समझ लेते हैं। इनकी एक खास बात यह होती है कि ये नियमों में बंधकर नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं। कई बार ये जिद्दी और थोड़े रिबेल नेचर के भी हो सकते हैं, लेकिन यही गुण इन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
मूलांक 4 वालों की 5 बड़ी खूबियां
शार्प और एनालिटिकल माइंड
इन लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है। ये हर चीज को लॉजिक के साथ देखते हैं और सही-गलत का फैसला जल्दी कर लेते हैं।
मेहनती और फोकस्ड
मूलांक 4 वाले लोग अपने काम को लेकर बहुत सीरियस होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
अलग सोच और क्रिएटिविटी
ये लोग सामान्य तरीके से नहीं सोचते। इनकी सोच हटकर होती है, जिससे ये नई-नई आइडियाज लेकर आते हैं।
मजबूत इच्छाशक्ति
इनमें हार न मानने का गुण होता है। मुश्किल हालात में भी ये डटे रहते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।
सच्चे और स्पष्टवादी
ये लोग दिल के साफ होते हैं और जो बात होती है, सीधे बोल देते हैं। दिखावा इन्हें पसंद नहीं होता है।
करियर में सफलता
मूलांक 4 वाले लोग उन क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां दिमाग और प्लानिंग की जरूरत होती है। ये जैसे—आईटी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, रिसर्च, बैंकिंग, मीडिया और टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में जल्दी सफल होते हैं। इनकी एनालिटिकल सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता इन्हें बड़े पदों तक पहुंचा सकती है। हालांकि इन्हें शुरुआत में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे ये अपने दम पर सफलता हासिल कर लेते हैं।
लव लाइफ और रिलेशन
मूलांक 4 वाले लोग रिश्तों में ईमानदार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनका व्यवहार थोड़ा सख्त लग सकता है। अगर ये अपने स्वभाव में थोड़ा नरमी लाएं, तो इनकी रिलेशनशिप और मजबूत हो सकती है।
स्वास्थ्य और सावधानियां
इन लोगों को मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही पेट और नसों से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इनके लिए नियमित दिनचर्या, योग और मेडिटेशन काफी फायदेमंद रहता है।
मूलांक 4 वालों के लिए शुभ चीजें
मूलांक 4 वालों के लिए नीला, ग्रे और काला रंग शुभ माना जाता है। मंगलवार और शनिवार इनके लिए अच्छे दिन होते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
