Jyeshtha Adhik Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा पर करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान विष्णु बनाएंगे सभी बिगड़े काम

Jyeshtha Adhik Purnima 2026: तीन साल बाद अधिकमास में आई पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु की कृपा पाने का खास अवसर है। इस दिन किए गए पूजा-उपाय आपके सौभाग्य के द्वार खोल देते हैं। नोट करें पूर्णिमा के उपाय।

Jyeshtha Adhik Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना गया है, लेकिन जब यह तिथि पुरुषोत्तम मास में आती है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। तीन साल में एक बार आने वाली पुरुषोत्तमी पूर्णिमा इस बार 30 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी, जबकि उदया तिथि के अनुसार स्नान-दान 31 मई, दिन रविवार को किया जाएगा। भगवान विष्णु को समर्पित यह दुर्लभ संयोग भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य पाने का विशेष अवसर माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए व्रत, दान और पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं अधिकमास में पूर्णिमा के उपाय (Adhik Maas Purnima Upay)

Jyeshtha Adhik Purnima 2026

अधिकमास की पूर्णिमा के उपाय

व्रत करना है पुण्यकारी

पुरुषोत्तमी पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान लक्ष्मीनारायण और सत्यनारायण की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सत्यनारायण कथा का पाठ और विष्णु मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। मान्यता है कि तीन वर्ष बाद आने वाली इस पूर्णिमा पर किया गया व्रत कई यज्ञों के समान पुण्य फल प्रदान करता है।

End of Feed