June Purnima 2024 Upay: सनातन परंपरा में हर महीने की पूर्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि का दिन स्नान और दान करने के लिए बहुत खास होता है। इस साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का व्रत 21 जून 2024 को रखा जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। इस दिन इन उपायों को करने से पैसों की तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं जून महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।
June Purnima 2024 Upay (जून पूर्णिमा उपाय 2024)
पीपल को जल देंजून की पूर्णिमा तिथि के दिन स्नना के बाद सबसे पहले पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर अगर कोई कर्ज है तो उससे आपको जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
चंद्रमा को अर्घ्य दें
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शाम के समय दूध और चावल की खीर बनाएं और चंद्रोदय के बाद चंद्र देवता को अर्घ्य दें। चंद्र देवता को अर्पित करने के बाद उस खीर को सब में प्रसाद के रूप में बांटें। ऐसा करने से आपको चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी।
11 कौड़ियों के उपाय
जून की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 11 कौड़ियां अर्पित करें। उसके बाद अगले दिन उन कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।
तुलसी में करें चंदन अर्पित
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि पर तुलसी के पौधे में एक चुटकी चंदन जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसके साथ ही करियर में भी सफलता हाथ लगेगी।
