Panchak 2026 : जून में लगने जा रहा है मृत्यु पंचक, इन 5 दिनों में बरतें विशेष सावधानी

June 2026 Mei Panchak Kab Se Hai : जून में मृत्यु पंचक की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं वे कार्य कौन से हैं।

June 2026 Mei Panchak Kab Se Hai : हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र में पंचक का विशेष महत्व माना जाता है। जब भी पंचक शुरू होते हैं, लोग विवाह, गृह निर्माण, खरीदारी और अन्य शुभ कार्यों को लेकर सतर्क हो जाते हैं। मान्यता है कि पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए, जबकि कुछ काम सामान्य रूप से किए जा सकते हैं। जून 2026 में भी पंचक लगने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जून महीने में पंचक कब से कब तक रहेंगे, पंचक क्या होते हैं, इन्हें अशुभ क्यों माना जाता है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

June 2026 Mei Panchak Kab Se Hai   जून 2026 पंचक कब से हैं

जून 2026 पंचक कब से हैं

जून 2026 में पंचक कब से कब तक रहेंगे

वैदिक पंचांग के अनुसार जून 2026 में पंचक की शुरुआत 6 जून, शनिवार को शाम 7 बजकर 03 मिनट पर होगी। पंचक का समापन 11 जून, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। इस बार पंचक की शुरुआत शनिवार को हो रही है। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। इसे पंचकों में सबसे संवेदनशील माना जाता है।

End of Feed