जून 2026 महीने के व्रत त्यौहार: निर्जला एकादशी से लेकर ज्येष्ठ पूर्णिमा तक, जानें जून में कौन-कौन से व्रत त्योहार आएंगे

जून 2026 महीने के व्रत त्यौहार की लिस्ट, निर्जला एकादशी कब पड़ेगी, पूर्णिमा कितने तारीख की है, विश्व योग दिवस, महेश नवमी, कबीर जयंती, मोहर्रम किस दिन मनाया जायेगा: हिंदू पंचांग के अनुसार जून 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास रहेगा। नोट करें पूरी महीने के त्योहार की लिस्ट।

मजून 2026 महीने के व्रत त्यौहार की लिस्ट: जून 2026 का महीना केवल भीषण गर्मी के लिए नहीं जाना जाएगा, बल्कि इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने में एक ओर जहां एकादशी, प्रदोष और अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण व्रत पड़ेंगे, वहीं दूसरी ओर गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत जैसे बड़े पर्व भी श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक उत्साह भरेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार यह समय ज्येष्ठ और आषाढ़ मास के संधिकाल का होगा, इसलिए इस महीने में किया गया पूजा-पाठ और दान-पुण्य का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं जून 2026 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

June Month Hindu Calendar 2026

जून 2026 महीने के व्रत त्योहार

जून 2026 महीने के व्रत-त्योहार - June Month Calendar 2026

  • 3 जून 2026 - विभुवन संकष्टी
  • 6 जून 2026 - मृत्यु पंचक शुरू
  • 7 जून 2026 - अधिक भानु सप्तमी
  • 8 जून 2026 - अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 11 जून 2026 - परम एकादशी
  • 12 जून 2026 - प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
  • 13 जून 2026 - मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
  • 14 जून 2026 - रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
  • 15 जून 2026 - मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
  • 16जून 2026 - मुहर्रम (संभावित)
  • 18 जून 2026 - प्रद्युम्न चतुर्थी
  • 19 जून 2026 - स्कन्द षष्ठी
  • 20 जून 2026 - जमाई षष्ठी
  • 21 जून 2026 - भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
  • 22 जून 2026 - धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 जून 2026 - निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
  • 26 जून 2026 - रामलक्ष्मण द्वादशी
  • 27 जून 2026 - शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
  • 29 जून 2026 - वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती

End of Feed