july Mein Purnima kab hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और जप, तप का खास महत्व है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ- साथ गुरु की भी पूजा की जाती है, क्योंकि आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा स्नान और दान करने से साधक को हर प्रकार के पाप से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानें इस साल जुलाई के महीने में पूर्णिमा तिथि कब है और महत्व के बारे में।
july Mein Purnima kab hai (जुलाई में पूर्णिमा कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 20 जुलाई 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट होगा। ऐसे में जुलाई पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।जुलाई पूर्णिमा पूजा विधि (July Purnima Puja Vidhi)
- जुलाई पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करें और भगवान हरि का ध्यान करें।
- उसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
- फिर काला तिल जल में डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
- भगवान पूजा के समय विष्णु मंत्रों का जाप करें।
