July Shadi Muhurat 2024: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम के लिए सबसे पहले शुभ तिथियों को देखा जाता है। शादी- विवाह, जनेऊ या मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक काम बिना शुभ मुहूर्त देखे नहीं किया जा सकता है। इस साल मई और जून में शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं थे। जिसके कारण इस महीने में शादी की शहनाई नहीं बजी, लेकिन अब फिर से दो महीने के इंतजार के दिन बाद जुलाई में विवाह के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं। उसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद फिर से एक बार चार महीने के लिए शुभ काम पर रोक लग जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए शुक्र और गुरु ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इन दोनों ही ग्रह के उदय स्थिति में ही विवाह करना शुभ माना जाता है। 28 अप्रैल को अस्त हुआ शुक्र तारा अब 5 जुलाई को उदय होने जा रहा है। इसके बाद से विवाह कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में शादी के शुभ मुहूर्त कब- कब हैं।
July Shadi Muhurat 2024 Date (जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त 2024)
ज्योतिष गणना के अनुसार जुलाई के महीने में विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त हैं। इसमें ये तिथियां शामिल हैं।- 9 जुलाई ,2024
- 10 जुलाई, 2024
- 11 जुलाई ,2024
- 12 जुलाई, 2024
- 13 जुलाई 2024
- 14 जुलाई ,2024
- 15 जुलाई ,2024
इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी हो जाएगी। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। उसके बाद फिर से चार महीने के लिए विवाह पर रोक लग जाएगी। फिर 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद से फिर से विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे।
