July Ekadashi 2024 Date: आज है योगिनी एकादशी जानिए कब पड़ेगी देवशयनी एकादशी

July Ekadashi 2024 Date: जुलाई के महीने में दो एकादशी पड़ेंगी। जिनमें पहली एकादशी आषाढ़ कृष्ण पक्ष में पड़ेगी तो दूसरी एकादशी आषाढ़ शुक्ल पक्ष में पड़ेगी। चलिए जानते हैं इन दोनों एकादशी की डेट और टाइम।

July Mein Ekadashi Kab Hai 2024 (जुलाई एकादशी 2024): जुलाई महीने की पहली एकादशी का नाम योगिनी एकादशी है और दूसरी एकादशी का नाम देवशयनी एकादशी है जिसे पद्मा एकादशी, आषाढ़ी एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये दोनों ही एकादशी आषाढ़ महीने में पड़ती है। हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2024) और देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) दोनों का विशेष महत्व माना जाता है। देवशयनी एकादशी प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के तुरन्त बाद आती है। इस एकादशी से ही चातुर्मास (Chaturmas 2024 Date) भी प्रारंभ हो जाता है। चलिए जानते हैं जुलाई महीने में पड़ने वाली एकादशियों की डेट और टाइम।

July Ekadashi 2024 Date (जुलाई में एकादशी कब है 2024)

जुलाई में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी पड़ेगी। योगिनी एकादशी व्रत 2 जुलाई को रखा जाएगा तो वहीं देवशयनी एकादशी व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा।

End of Feed