Jitiya Vrat 2024 Puja Shubh Muhurat: किस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, यहां नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Jitiya Vrat 2024 Puja Shubh Muhurat: जितिया का व्रत माताओं द्वारा अपने संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Jitiya Vrat 2024 Puja Shubh Muhurat: जीवित्पुत्रिका का व्रत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत माताएं अपने संतान की दीर्घ आयु और तरक्की के लिए करती हैं। जितिया का व्रत भूखे, प्यासे रहकर किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और जीमूतवाहन भगवान की पूजा करती हैं। जितिया व्रत को जिउतिया और जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत खासतौर पर बिहार और यूपी की महिलाओं के द्वारा किया जाता है। आइए जानते हैं इस साल जितिया का व्रत कब किया जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Jitiya Vrat 2024 Kab Hai (जितिया व्रत 2024 कब है)

जितिया का व्रत हर वर्ष आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 38 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 25 सितंबर 2024 को किया जाएगा। हालांकि मिथिलांचल में ये व्रत 24 सितंबर से से शुरू होकर 25 सितंबर की शाम तक रखा जाएगा।

End of Feed