January 2026 Purnima Date: जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब पड़ेगी, देखें 2026 की पहली पूर्णिमा की डेट

January 2026 Purnima Date (जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब पड़ेगी): साल 2026 में जनवरी का महीना आरंभ होने के साथ ही पूर्णिमा पड़ेगी। यह तिथि बेहद शुभ और स्नान-दान के लिए पवित्र मानी जाती है। यहां देखें जनवरी 2026 पूर्णिमा डेट, जनवरी में कौन सी पूर्णिमा आती है और पूरनमासी कब है जनवरी 2026 में।

January 2026 Purnima Date (जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब पड़ेगी): जनवरी 2026 में मास की शुरुआत में ही पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। बता दें कि जनवरी महीने में पौष पूर्णिमा आती है जो कि विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाली होती है। यह तिथि स्नान-दान, व्रत, पितृ तर्पण और पुण्य कर्मों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा की तिथि आप यहां देख सकते हैं।

January 2026 Purnima Date, paush purnima kab hai

जनवरी में पूर्णिमा कब है 2026 (Pic: iStock)

जनवरी 2026 पूर्णिमा डेट

पौष पूर्णिमा तिथि विवरणजानकारी
पौष पूर्णिमा तिथि प्रारंभ2 जनवरी 2026, शाम 06:53 बजे
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त3 जनवरी 2026, दोपहर 03:32 बजे
उदया तिथि के अनुसार पौष पूर्णिमा3 जनवरी 2026
पूर्णिमा का चंद्र दर्शन (पूनम का चाँद)2 जनवरी 2026 की रात
स्नान, दान और व्रत का दिन3 जनवरी 2026

पौष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

पौष पूर्णिमा धार्मिक कार्यों में एक अहम स्थान रखती है। इसी दिन से माघ स्नान का प्रारंभ माना जाता है। वहीं प्रयागराज, हरिद्वार, काशी जैसे तीर्थों में विशेष स्नान-दान होता है। इस तिथि पर किया गया दान कई गुना फल देने वाला माना जाता है। पितरों की शांति के लिए यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है।

End of Feed