Shattila Ekadashi 2026 Mein Kab Hai: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष को एकादशी को मनाई जाती है। अब साल 2026 में यही दिन आने वाला है यानी साल की पहली एकादशी भी आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तिल से जुड़े छह कर्म स्नान, उबटन, हवन, तर्पण, दान और भोजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि एकादशी के व्रत से पापों का नाश, दरिद्रता दूर और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन एकादशी की तारीख क्या है और इसके मुहूर्त कौन से हैं। ये सब आप विस्तार में यहां से जान सकते हैं।
षटतिला एकादशी कब है जनवरी 2026 में (pc: canva)
साल की पहली एकादशी कब है?
साल की पहली एकादशी 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को है। ये त्योहार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है।
साल की पहली एकादशी कौन सी है?
किसी भी साल की पहली एकादशी आमतौर पर षटतिला एकादशी ही होती है। षटतिला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र व्रत है, जो माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और तिल के दान, स्नान व पूजा से पाप नाश तथा पुण्य प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है।
षट्तिला एकादशी के मुहूर्त-
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:27AM से 06:21AM तक
- अभिजीत मुहूर्त- नहीं है
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:15AM से 03:03AM तक (15 जनवरी)
- अमृत सिद्धि योग- 07:15AM से 03:03AM तक (15 जनवरी)
- गण्ड योग- सुबह से 07:56PM तक
षट्तिला एकादशी पारण समय 2026-
जो लोग 14 जनवरी को षट्तिला एकादशी का व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण 15 जनवरी गुरुवार को सुबह में 07:15 ए एम से 09:21 ए एम के बीच कर सकते हैं। इस दिन द्वादशी का समापन रात में 08:16 पी एम पर होगा।
