Jagannath Rath Yatra 2026: शुरू हुआ भगवान जगन्नाथ मंदिर का महाउत्सव, यहां जानिए 12 दिनों के इस उत्सव का पूरा शेड्यूल और अनुष्ठानों का महत्व

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी में निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान अपने मंदिर से निकलकर गुड़िचा मंदिर अपनी मौसी के यहां जाते हैं। यह उत्सव करीब 12 दिनों तक चलता है।

Jagannath Rath Yatra 2026: ओड़िशा के पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े और भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और लाडली बहन देवी सुभद्रा के साथ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए श्रीमंदिर से बाहर निकलते हैं। यह पावन अवसर इसलिए भी अत्यंत विशेष माना जाता है क्योंकि पूरे वर्ष मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन पर विराजमान रहने वाले भगवान इस दिन स्वयं चलकर अपने भक्तों के बीच आते हैं। यही कारण है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु इन रथों की रस्सियों को खींचना अपने जीवन का परम सौभाग्य मानते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2026  पुरी जगन्नाथ मंदिर महाउत्सव शेड्यूल

पुरी जगन्नाथ मंदिर महाउत्सव शेड्यूल

वर्ष 2026 में जगन्नाथ रथ यात्रा महाउत्सव 16 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई को नीलाद्री बीजे के साथ संपन्न होगा। बहुत कम लोग इस बात से परिचित हैं कि यह भव्य रथ यात्रा केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह पूरे 12 दिनों तक चलने वाली महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों की एक लंबी श्रृंखला है। इस पावन उत्सव और इसकी महिमा का विस्तृत उल्लेख स्कंद पुराण के उत्कल खंड, नीलाद्रि महोदय के साथ-साथ पुरी श्रीमंदिर की प्राचीन मदला पंजी परंपरा में भी बहुत विस्तार से मिलता है।

End of Feed