ईरान के इस शहर में है 130 साल पुराना विष्णु भगवान का मंदिर, विदेश में है सनातन धर्म की अनोखी मिसाल, जानें कब किसने कराया था निर्माण

Iran Bandar Abbas Hindu Temple: क्या आप जानते हैं कि ईरान जैसे देश में भी सनातन धर्म की आस्था आज तक जिंदा है। यहां बंदर अब्बास शहर में मौजूद प्राचीन हिंदू मंदिर इसका अनोखा उदाहरण है। करीब 130 साल से भी ज्यादा पुराने इस मंदिर का इतिहास बड़ा ही दिलचस्प है। यह आज भी विदेश में हिंदू संस्कृति व आस्था की कहानी सुनाता है। चलिए जानते हैं कौन सा है यह खास मंदिर, कौन से भगवान को समर्पित है और इसका दिलचस्त इतिहास।

Iran Bandar Abbas Hindu Temple: जब भी हिंदू मंदिरों की बात होती है, तो ज्यादातर लोगों के मन में भारत की ही तस्वीर उभरती है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं, जो हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद भारतीय संस्कृति और आस्था की कहानी सुनाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर ईरान के बंदर अब्बास शहर में मौजूद है, जो भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत और ईरान के पुराने रिश्तों और हिंदू श्रद्धा का प्रतीक भी है। करीब 130 साल से ज्यादा पुराने इस मंदिर की दीवारें उस दौर की कहानी कहती हैं, जब भारतीय व्यापारी समुद्र पार कर यहां व्यापार करने आते थे और अपनी आस्था को भी साथ लेकर आए थे। आज भी यह मंदिर विदेश में बसे हिंदू विश्वास की एक भावनात्मक विरासत की तरह खड़ा है।

ईरान में यहां है ऐतिहासिक हिंदू मंदिर

ईरान में यहां है ऐतिहासिक हिंदू मंदिर

बंदर अब्बास का हिंदू मंदिर कितना पुराना है?

बंदर अब्बास में स्थित यह हिंदू मंदिर करीब 19वीं सदी के आखिर और 20वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया था। माना जाता है कि इसका निर्माण 1890 से 1900 के बीच हुआ था। इस तरह यह मंदिर आज करीब 130 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। इतने लंबे समय से यह मंदिर ईरान की धरती पर हिंदू आस्था की एक अनोखी पहचान बना हुआ है और यहां आने वाले लोगों को भारत की धार्मिक परंपराओं की याद दिलाता है।

End of Feed