संतों के लिए परिवार से मोह क्यों माना जाता है बाधा? प्रेमानंद जी महाराज ने समझाया वैराग्य का गहरा अर्थ

Spiritual Teachings: प्रेमानंद जी महाराज ने संत जीवन में परिवार के प्रति मोह और आर्थिक निर्भरता को वैराग्य के मार्ग में बड़ी बाधा बताया। आइए विस्तार से समझते हैं उनकी संतों को दी गई सलाह के बारे में...

Spiritual Teachings: साधु-संतों का जीवन सामान्य गृहस्थ जीवन से बिल्कुल अलग माना जाता है। जहां गृहस्थ के लिए परिवार, रिश्ते और उनकी जिम्मेदारियां जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वहीं संन्यास या वैराग्य का मार्ग व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठने की साधना सिखाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर संतों के लिए अपने परिवार से मोह को बाधा क्यों माना जाता है? इसी सवाल का बेहद स्पष्ट और कठोर उत्तर प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) ने अपने सत्संग के दौरान दिया। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना सुनाते हुए समझाया कि संत बनने के बाद पुराने पारिवारिक संबंधों को उसी भाव से निभाना वैराग्य के मार्ग में बाधा बन सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Spiritual Teachings

संतों को प्रेमानंद महाराज की सलाह (Photo - AI)

वैराग्य का अर्थ रिश्तों से नफरत नहीं

वैराग्य का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति अपने माता-पिता, भाई-बहन या परिवार से घृणा करने लगे। इसका वास्तविक अर्थ है- मोह और स्वार्थ से ऊपर उठना।गृहस्थ जीवन में रिश्तों के साथ भावनात्मक और आर्थिक जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति संन्यास लेकर अपना जीवन ईश्वर की साधना और सेवा के लिए समर्पित करता है, तब उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं।

End of Feed