ईद 2026 का चांद आज सऊदी अरब में कितने बजे दिखेगा, जानिए दुबई, पाकिस्तान, इराक, ईरान, बांग्लादेश में कब मनाई जाएगी ईद

idul fitri 2026 Moon Sighting Time in Saudi Arabia, Pakistan, Iraq, Iran, Dubai, Bangladesh Date in india eid kb ki hai : रमजान के पवित्र महीने का अभी तीसरा और आखिरा अशरा भी समाप्त होने जा रहा है। अब इंतजार चांद का है, क्योंकि चांद के दिखते ही ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब और ईरान समेत खाड़ी देशों में ईद अक्सर भारत से एक दिन पहले ही मनाई जाती है। इसका कारण है कि वहां शव्वाल का चांद यहां से एक दिन पहले ही दिख जाता है। 18 मार्च को खाड़ी देशों में 29वां रोजा रखा गया है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में शव्वाल का चांद किस दिन दिखाई देगा और ईद कब मनाई जा सकती है।

ईद-उल-फितर का चाँद कितने बजे निकलेगा : रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय की नजरें ईद के चांद पर टिकी हैं। खासकर मिडिल ईस्ट यानी सऊदी अरब, यूएई, कतर, ओमान और ईरान जैसे देशों में चांद दिखने का फैसला पूरी दुनिया के लिए काफी अहम माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी ईद-उल-फित्र की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी, इसलिए अलग-अलग देशों में एक दिन का अंतर भी देखने को मिल सकता है। साल 2026 में खगोलीय गणनाओं और धार्मिक परंपराओं को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में ईद कब मनाई जाएगी और चांद किस दिन नजर आ सकता है।

ईद का चांद कब दिखेगा

ईद का चांद कब दिखेगा?

चांद देखने का फैसला कैसे होता है (Eid ka chand kaise decide hota hai)

इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा पर आधारित होता है। रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है और इसके बाद शव्वाल महीने की शुरुआत चांद दिखने से होती है। यही वजह है कि ईद की तारीख पहले से तय नहीं होती है, बल्कि 29वें रोजे के बाद शाम को चांद देखने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अगर चांद दिख जाता है तो अगले दिन ईद मनाई जाती है, और अगर नहीं दिखता तो रमजान 30 दिन का पूरा होता है और उसके बाद चांद दिखने पर ईद मनाई जाती है।

End of Feed