Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics: सुबह-सुबह प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे व्यक्ति दिन भर के कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाता है। इसलिए कई लोग आज भी अपने दिन की शुरुआत प्रार्थना से करते हैं। प्रार्थना कई तरह की होती हैं। आज यहां हम आपको एक ऐसी प्रार्थना के बारे में बताने जा रहे हैं जो लंबे समय से स्कूलों की होती आ रही है। यहां देखिए हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना के लिरिक्स।
Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics
हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना (Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics)
- हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
- दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
- हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
- दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
- भेद-भाव अपने दिल से साफ़ कर सकें
- दूसरों से भूल हो तो माफ़ कर सकें
- झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें
- दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
- हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
- दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
- मुश्किलें पड़े तो हम पे, इतना कर्म करें
- साथ दे तो धर्म का, चलें तो धर्म पर
- खुदपे होसला रहे, बदी से ना डरें
- दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें
प्रार्थना करने के नियम
प्रार्थना सरल और साफ मन से करनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रार्थना करते समय ध्यान इधर उधर भटकाना नहीं चाहिए। इसलिए शांत वातावरण में प्रार्थना करना सबसे बढ़िया होता है।
