अध्यात्म

Weekly Horoscope (6 To 12 May 2024): अगले 7 दिन इन तीन राशियों के लिए हैं भारी, राशि अनुसार जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Horoscope (6 To 12 May 2024): पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी साबित होगा तो कुछ को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यहां आप जानेंगे सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां।

Image

Weekly Horoscope 6 To 12 May 2024 In Hindi

Weekly Horoscope (6 To 12 May 2024): इस सप्ताह मेष व सिंह राशि के जातक सूर्य व मंगल गोचर का लाभ लेंगे जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा। कन्या व मकर राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। छात्र मन से पढ़ाई करते रहें । व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के जातकों को घर से ही अभी से जाँब परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई 2024 (Weekly Horoscope 6 To 12 May 2024)

मेष राशिफल

इस राशि के जातक इस सप्ताह धन की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रिश्तों को सुधारने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

वृषभ राशि

बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यह सप्ताह जॉब को लेकर संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। छात्र प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व कुम्भ मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

मिथुन राशि

गुरुवार के बाद जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बुधवार के बाद व्यवसाय में कोई नया प्रयास कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व तुला राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं। बुधवार के बाद धन आगमन है।

कर्क राशि

चन्द्र गोचर सोमवार व गुरुवार को धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रखेगा। इस राशि के लोग अच्छे व्यवसायी भी होते हैं। मंगल इस सप्ताह मन में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगलवार तक बाद धन बचा कर व्यय करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

सिंह राशि

इस सप्ताह के प्रारंभ में दो दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए कारोबार का विचार अभी टल सकता है। गुरुवार के बाद जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।किसी मेष व कर्क राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें। रविवार को गेहूं दान करें।

कन्या राशि

राशि स्वामी बुध का गोचर प्रभाव सफलता प्रदान कराएगा। इस सप्ताह आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। माता का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। मिथुन व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। गुरुवार को किसी विवाद की संभावना से दूर रहें। अन्न दान करते रहें।

तुला राशि

मंगलवार के बाद स्वास्थ्य में सुधार संभव है। शनिवार को वाद जॉब में विवाद हो सकता है। गुरुवार को धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। मिथुन व मकर आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। चावल दान करना श्रेयष्कर है।

वृश्चिक राशि

सप्ताह के आरंभ के दो दिवस आप आर्थिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । जॉब परिवर्तन की प्रबल संभावना है। व्यवसाय में संघर्ष है। आप हनुमान जी व माता दुर्गा जी की पूजा करें। कन्या व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। मंगलवार को गुड़ दान करते रहें।

धनु राशि

इस वीक घर पर ही धार्मिक कार्य रहें। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि से लाभ होगा। शनिवार को किसी से विवाद हो सकता है। सोमवार को चांदी का चन्द्रमा दान करें।

मकर राशि

इस सप्ताह जॉब में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। स्वास्थ्य में शनि व मंगल का गोचर अभी कष्ट देगा। शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ राशि

इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें। आसमानी रंग शुभ है।तुला व कन्या राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार तक व्यवसाय में बड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन शनिवार के बाद समाधान निकल जाएगा।

मीन राशि

सोमवार के बाद किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर सोचना आरंभ करेंगे। सप्ताह के आरंभिक तीन दिन आर्थिक सफलता का है। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत करें। जॉब में प्रगति होगी। लाल रंग शुभ है। परिवार से लाभ मिलेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article