अध्यात्म

Spiritual Quotes: भगवत गीता के ये श्लोक आपको हमेशा रखेंगे सकारात्मक, नहीं होंगे कभी निराश

Bhagwat Geet Spiritual Quotes: भगवद गीता, हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है जिसमें सुखी और सफल जीवन को लेकर कई बातें बताई गई हैं। यहां हम जानेंगे भगवत गीता के उन संदेशों के बारे में जो आपका जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे।

Image

Spiritual Quotes In Hindi

Bhagwat Geet Spiritual Quotes: गीता में दिए गिए गए उपदेश हमें अपने कार्यों को समझने और सही दिशा पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से गीता का पाठ करता है उसे दुनिया की कोई भी चीज उसके कर्म मार्ग से नहीं भटका सकती। गीता पढ़ने से सही गलत की समझ बढ़ती है और जीवन की वास्तविकता का ज्ञात होता है। गीता के पाठ से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Bhagwat Geet Spiritual Quotes In Hindi

परिवर्तन ही संसार का नियम है

परिवर्तन ही संसार का नियम है। जिस समाज में हम रह रहे हैं कुछ सालों पहले तक ये ऐसा नहीं था और न ही हमेशा ऐसा रहेगा। इसलिए कभी घबराना नहीं चाहिए।

इंसान के दुख का कारण

भगवान श्री कृष्ण कहते है, कि हर वक्त अपनी कामनाओ और इच्छा में डूबे रहना ही इंसान के सभी दुखों का करण है। अगर वो इससे मुक्त होकर अपना कर्तव्य निभाए, तो उसका जीवन खुशहाल रहेगा।

क्रोध न करें

गीता में कहा गया है कि व्यक्ति को कभी भी ज्यादा क्रोध नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्रोध भ्रम पैदा करता है जिससे बुद्धि नष्ट हो जाती है।

लक्ष्य में सफल न हों तो क्या करें

अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल रहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है, न कि अपना लक्ष्य।

अपने में ये परिवर्तन लाएं

अपने मन से सभी प्रकार के भेदभाव जैसे अपना-पराया, छोटा-बड़ा, मेरा-तेरा आदि मिटा दें। फिर आप देखेंगे कि सब कुछ आपका है।

हार से लें सीख

जीवन में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो अपनी गलतियों और हार से सीख लेकर आगे बढ़ता है।

दूरदर्शी सोच जरूरी

गीता में कहा गया है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए आपकी सोच का दूरदर्शी होना बेहद जरूरी है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article