Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 december 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा रेवती नक्षत्र व मीन राशि में है 11:47am के बाद चन्द्रमा मेष राशि में आ जाएंगे।गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य व शुक्र धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मेष,वृश्चिक व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कर्क,सिंह व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -
Aaj Ka Rashifal 31 December 2022
1. मेष- सूर्य नवम व चन्द्रमा 11:47 am के बाद इसी भाव में हैं।आज आईटी व रियल स्टेट फील्ड में मंगल व बुध कुछ नया कर सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।
2.वृष- गुरु के एकादश व 11:47 am के बाद चन्द्रमा के द्वादश गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।कम्बल का दान करें।घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।
3.मिथुन- छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है।शुक्र का सप्तम गोचर व्यावसायिक कार्यों में प्रगति दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल व बरगद का पेड़ लगाएं।ऊनी वस्त्र दान करें।
4.कर्क- 11:47 am के बाद चंद्रमा दशम शुभ फल देता है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल दान करें।
5. सिंह- सूर्य पँचम शुभ है। बिजनेस में सफलता है।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज ज्यादा व्यस्त सकते हैं। गेंहू का दान करें।
6. कन्या- 11:47 am के बाद अष्टम चन्द्रमा व पँचम शनि शिक्षा के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा।सूर्य व शुक्र अब चतुर्थ गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।
7.तुला- आज गुरु का आध्यात्मिक सपोर्ट मिलेगा।व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।आफिस में वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।पॉलिटीक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चतुर्थ शनि का गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।
8. वृश्चिक- आज द्वितीय शुक्र व तृतीय शनि आपको सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।कम्बल का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा की शुभता बढ़ती है।
9. धनु- 11:47 am के बाद चन्द्रमा का पँचम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।
10. मकर- 11:47 am के बाद चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का इस राशि में गोचर जाँब के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।सुंदरकांड का पाठ करें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।
11. कुंभ- 11:47 am के बाद चन्द्रमा का मेष व शनि मकर में द्वादश होकर व्यवसाय के लिए शुभ हैं।ज्यादा लम्बी दूरी की यात्रा से बचें।शिव उपासना करें ।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। छात्र सफल रहेंगे।शिक्षा से लाभ मिल सकता है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।
12. मीन- 11:47 am के बाद चन्द्रमा द्वादश ,सूर्य दशम व गुरु का इस राशि में प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है।शनि पॉलिटीक्स में लाभ दे सकता है। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
