Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 September 2022: आज हस्त नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे व 06:20 pm पर वह तुला राशि में जाएंगे। गुरु मीन व सूर्य में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व वृष राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022 in Hindi
मेष राशिफल
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।वृष राशिफल
आज का दिन 06:20 pm के बाद व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।मिथुन राशिफल
06:20 pm के बाद सूर्य व चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।कर्क राशिफल
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का तृतीय गोचर भाई व परिवार को आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। गेंहू व मूंग का दान करें।सिंह राशिफल
राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द व तिल का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।कन्या राशिफल
चन्द्रमा व सूर्य आज इसी राशि में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।तुला राशिफल
सूर्य व चन्द्रमा द्वादश भाव में व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।वृश्चिक राशिफल
आज सूर्य का कन्या व चन्द्र का 06:22 pm के बाद तुला गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
धनु राशिफल
आज सूर्य व चन्द्रमा कर्म स्थान पर व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लें।मकर राशिफल
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या राशि में हैं। पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें।कुंभ राशिफल
06:20 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा भाग्यभाव में रहेंगे। आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।मीन राशिफलआज जॉब में सप्तम सूर्य व चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु जाब में बड़ी सफलता दे सकता है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व आसमानी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें व अन्न दान करें। बेल का पेड़ लगाएं।
