Aaj Ka Rashifal, 26 November 2022: मेष राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 25, 2022, 06:00 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2022: आज कन्या व तुला राशि वाले को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक को जाँब में नए अवसर प्राप्त करने की उम्मीद है। इसके अलावा मेष राशि के जातक पर शनि का प्रकोप रहेगा, जिससे स्वास्थय को लेकर दिक्कत रह सकती है । तो चलिए अन्य राशिफल के बारे में जानते हैं-

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2022: आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य अभी वृश्चिक व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री व मङ्गल अब मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।आज धनु राशि में चंद्रमा मंगलकारी योग बना रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कर्क राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today 26 November 2022

1. मेष- आज अष्टम सूर्य व नवम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।जाँब में उच्चाधिकारियों से विवाद के भी संयोग हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

End of Feed