Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 November 2022: 25 नवम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज ज्येष्ठा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है।05:22 pm के बाद धनु राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।मङ्गल मिथुन व चन्द्रमा 05:22pm के बाद गुरु की राशि में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Horoscope Today, 25 November 2022
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज 05:22 pm के बाद चन्द्रमा का भाग्यभाव में व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।लव लाइफ में तनाव रह सकता है।
2. वृष- आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। सूर्य के सप्तम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।
3. मिथुन- मङ्गल का इस राशि में,सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का पँचम गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का 05:22pm के बाद खष्ठम गोचर व्यवसाय व पॉलिटीक्स में उन्नति देगा। मीडिया व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
5. सिंह-आज सूर्य का चतुर्थ व 05:22 pm के बाद चन्द्रमा का पँचम व मङ्गल का एकादश गोचर बिजनेस के लिए मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
6. कन्या--चन्द्रमा तृतीय व मङ्गल इसी राशि से दशम यानि कर्म भाव में है।स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।
7. तुला- सूर्य का इस राशि से द्वितीय व 05:22pm के बाद चन्द्रमा का धनु में व शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।तीर्थ यात्रा करें।
8. वृश्चिक- आज सूर्य का वृश्चिक गोचर राजनीति में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष देगा। मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें।
9. धनु- आज सूर्य का द्वादश व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।
10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा 05:22 pm के बाद द्वादश व -मङ्गल मिथुन में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व 05:22 pm के बाद धनु के चन्द्रमा व मिथुन के मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
12. मीन- आज जांब में भाग्यभाव में सूर्य व चतुर्थ मङ्गल- तथा 05:22 pm के बाद दशम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व मूंग का दान करें।लव लाइफ से खुश रहेंगे।सायंकाल तिल का दान करते रहें।
