अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 19 january 2023 : मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें, जानें कैसा र‍हेगा बाकि राशि‍यों के लिए आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 19, 2023, 07:20 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 january 2023 : ​​ आज ज्येष्ठा नक्षत्र है।चन्द्रमा वृश्चिक में है धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

Image

Aaj Ka Rashifal, 19 january 2023 : मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें, जानें कैसा र‍हेगा बाकि राशि‍यों के लिए आज का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 जनवरी 2023 का राशिफल- आज ज्येष्ठा नक्षत्र है।चन्द्रमा वृश्चिक में है ,सांयकाल 03:19 के बाद गुरु प्रधान राशि धनु में जाएंगे,वहां बुध पहले से ही है।सूर्य,शुक्र व शनि एकसाथ मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1.मेष- 03:19 pm के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव ,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शुक्र तथा शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल गोचर जमीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

2.वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम दिवस को शुभ बनाएंगे।आफिस सम्बंधित कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से नवम शनि तथा सूर्य शुभ है व धनु के बुध धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व लाल रंग शुभ है।

3.मिथुन- 03:19 pm के बाद चन्द्रमा व बुध बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। लव लाइफ सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

4.कर्क- आज का दिन 03:19 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। आज छात्रों के कॅरियर में सफलता का दिवस है।शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।गेंहू का दान करें।

5.सिंह- सूर्य -शुक्र का इस भाव से खष्ठम भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का पाठ करें व कम्बल का दान करें।

6.कन्या- 03:19 pm के बाद चतुर्थ भाव में चन्द्रमा -बुध तथा सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7.तुला- राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी ।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल व उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक- 03:19 pm के बाद चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व शुक्र बुध तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें व कम्बल का दान करें।

9.धनु- आज चन्द्रमा -बुध इसी राशि में व गुरु का गोचर चतुर्थ में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग व गुड़ का दान करें।

10.मकर - 03:19 pm के बाद चन्द्रमा बुध द्वादश भाव में हैं।व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

11.कुंभ- छात्र सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए अरण्यकाण्ड का पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात प्रकार के अन्न का दान करें।

12 मीन- 03:19 pm के बाद चन्द्रमा -बुध दशम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं।छात्रों को सफलता के संकेत हैं।धन आगमन से खुश रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article