अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 19 january 2023: आज का दिन किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, जानें

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 19, 2023, 07:22 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 19 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है । जन्‍मांक 08 को व्‍यवसाय में सफलता मिलेगी। जन्‍मां‍क 06 को त्‍वचा संबंधी रोग हो सकता है। अपने जन्‍मां‍क अनुसार देखें आज का अंक राशि‍फल।

Image

Numerology Horoscope 19 January 2023

Aaj Ka Ank Jyotish राशिफल 19 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 19 जनवरी 2023 है।19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-01-2023 का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मङ्गल ,गुरु व सूर्य का मित्र है। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व सूर्य मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- गुरु ,मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी मङ्गल जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 02 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।कम्बल का दान करें।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-04 व 09

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यअंक09 जो कि अंक 03 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु अंक 08 के स्वामी शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन केतु,बुध जो कि शुक्र के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 04

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 09 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है।

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।ऊनी वस्त्रों का दान करें

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article