अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 19 january 2023 : आज प्रदोष का पावन व्रत, जानें कब से कब तक रहेगा राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 19, 2023, 07:20 AM IST

Aaj Ka Panchang 19 january 2023 in Hindi Today : आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज प्रदोष का पावन व्रत है हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ न करें।

Image

Panchang 19 January 2023

Aaj Ka Panchang 19 january 2023 in Hindi Today: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज प्रदोष का पावन व्रत है।उपवास रहें।रुद्राभिषेक करें।माघ माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।ज्येष्ठा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक19 जनवरी 2023
दिवसगुरूवाार
माहमाघ ,कृष्ण पक्ष
तिथिद्वादशी 01:18pm तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय07:15 m
सूर्यास्त05:48 pm
नक्षत्रज्येष्‍ठा
सूर्य राशिमकर
चन्द्र राशिवृश्चिक 03:19pm तक तक फिर धनु
करणतैतिल
योगध्रुव

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 से 12 :48 तक राहुकालदोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19 pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article