Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 नवम्बर 2022 : सुजीत जी महाराज- आज मघा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य अब वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। आज चन्द्रमा सूर्य की राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम के मामले में चन्द्रमा व शुक्र तुला व मकर को कष्ट व विरह दे सकते हैं। तुला व मीन के युवाओं के लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Aaj Ka Rashifal
1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से पँचम गोचर व्यवसाय में तनाव दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।गाय को गुड़ खिलाएं।प्रेम जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा।
2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए मंगलमय है। कॅरियर में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।प्रेम में विवाद सम्भावित है।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का पँचम गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।विहंगों को दाना पानी दें।दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
5. सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु मीन में है।इस राशि का स्वामी सूर्य पिता के आशीर्वाद से सुंदर फल देता है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व तिल का दान करें।शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।
6. कन्या--सूर्य तृतीय गोचर कर रहे हैं।चन्द्रमा का द्वादश व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं।आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।लव लाइफ सुखद रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
7. तुला-चन्द्रमा एकादश व सूर्य इसी भाव से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।प्रेम में संशय से बचें।
8. वृश्चिक- आज राशि स्वामी मंगल जाँब में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता देगा। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।लव लाइफ शानदार रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।
9. धनु-चन्द्रमा नवम भाव में है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।जाँब में रुके धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
10. मकर-चन्द्रमा अष्टम है।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक राशि में हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभमिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।राहु के द्रव्यों कम्बल व नीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, कर्म भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सुंदरकांड का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।जीवन साथी से मधुर संवाद ही करें।
12. मीन- आज जांब में भाग्यभाव में सूर्य व एकादश शनि तथा खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु आईटी व मीडिया जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रयोग के प्रति सचेत रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
