होलिका दहन के दिन नजर कैसे उतारे? इस तरीके से उतारेंगे नजर तो तंत्र बाधा भी होगी दूर

Holika Dahan 2026: कहते हैं कि होलिका दहन के समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि आस-पास कई तरह की ऊर्जाओं का वास हो सकता है। अगर आप किसी नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप झेल रहे हैं तो आपको होली पर यहां बताएं उपाय कर लेने चाहिए। यहां होलिका दहन पर नजर उतारने का तरीका बताया गया है।

Holika Dahan 2026: होली के दिन नजदीक हैं और होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहनअग्नि में ऐसी शुद्धिकारी शक्ति होती है, जो जीवन से नकारात्मकता को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। होलिका दहन की रात को होलिका दहन की अग्नि में किसी भी नकारात्मक शक्ति का दहन किया जाता है और बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी बुरी शक्ति, बुरी नजर, तंत्र बाधा से परेशान हैं तो आपको होलिका दहन के दिन यहां बताए तरीकों से नजर उतारनी चाहिए।

होलिका दहन के दिन नजर कैसे उतारे? (pc: canva)

घर से नकारात्मक शक्ति दूर करने के उपाय

अगर घर का कोई काम नहीं बन रहा है, घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक ही खराब हो जाती है, मानसिक तनाव जैसी स्थितियां बनी रहती हैं तो घर को किसी की बुरी नजर लगी हो, ऐसा भी हो सकता है। ऐसे में होलिका दहन पर रात के समय पीली सरसों से आसान उपाय कर सकते हैं। एक चुटकी पीली सरसों लें और उसमें थोड़ा सा कपूर और सरसों का तेल मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और घर के मुखिया के सिर तीनों चीजों को घड़ी की उल्टी दिशा में 7 बार वारकर एक प्लेट या कागज पर रखें और जला दें। बुरी नजर दूर हो जाएगी। घर में सकारात्मकता का संचार होगा।

End of Feed