Holika Dahan 2025 Date And Time In Hindi (होलिका दहन किस तारीख को है 2025): रंगवाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। पंचांग अनुसार हर साल ये त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस पर्व की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। जहां होलिका दहन करना हो वहां लोग लकड़ी और अन्य सामग्रियों का संग्रह करना शुरू कर देते हैं। फिर होलिका दहन की शाम को एकत्रित की गई सामग्रियों को जला दिया जाता है। जानिए इस साल होलिका दहन कब है।
Holika Dahan 2025 Date And Time
होलिका दहन कब है 2025 में (Holika Dahan 2025 Date And Time In Hindi)
होलिका दहन का त्योहार इस साल 13 मार्च को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार होलिका दहन की पूर्णिमा तिथि का प्रांंरभ 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी।
होलिका दहन 2025 मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat)
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 की रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। भद्रा पूंछ शाम 06:57 से रात 08:14 तक रहेगी। भद्रा मुख रात 08:14 से रात 10:22 बजे तक रहेगी।
होलिका दहन की कहानी (Holika Dahan Story)
होलिका दहन की कथा अनुसार असुर हिरण्यकश्यप की बहन होलिका प्रहलाद को खत्म कर देने के भाव से उसे गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई थी। लेकिन प्रहलाद की जगह वह स्वयं जलकर भस्म हो गई थी। कहते हैं इसी के प्रतीक के रूप में होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है।
