अध्यात्म

इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

Chandra Grahan On Holi 2025: इस साल रंगों के त्योहार होली पर साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण तीन राशि वालों के लिए खरनाक साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Chandra Grahan On Holi 2025

Chandra Grahan On Holi 2025 (चंद्र ग्रहण 2025): होली हिदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये त्योहार दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस साल होली पर साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। जानिए ये ग्रहण किन राशियों के रंग में डालेगा भंग।

साल का पहला चंद्र ग्रहण 2025 (First Chandra Grahan 2025 Date)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 41 मिनट से होगी और समाप्ति दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अधिकांश अफ्रीका, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया आदि में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण से ये राशियां रहें सतर्क (Chandra Grahan 2025 Effects On Rashi)

वृषभ राशि- इस राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कोई भी काम सोच समझकर करें। वाणी पर इस दौरान संयम रखना होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए भी साल का पहला ग्रहण खतरनाक साबित हो सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हेल्थ को लेकर सतर्क रहना होगा नहीं तो ज्यादा परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है।

मकर राशि- मकर राशि वालों को ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा। कम से कम एक महीने तक कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article