LIVE

रात इतने बजे से शुरू होने वाला है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तैयार कर लें पूजा की थाली

आज होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में विधि विधान होली जलाते हैं। इसके बाद अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की पहली तारीख को होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को है तो रंगवाली होली 14 मार्च को मनाई जा रही है।

लवीना शर्माUpdated Mar 14, 2025, 05:05 IST
रात इतने बजे से शुरू होने वाला है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तैयार कर लें पूजा की थाली

रात इतने बजे से शुरू होने वाला है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तैयार कर लें पूजा की थाली

होलिका दहन का त्योहार 13 मार्च 2025, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अगले दिन रंगवाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात में प्रदोष काल के समय किया जाता है। लेकिन अगर इस समय भद्रा स्थित है तो होलिका दहन भद्रा की समाप्ति के बाद होता है। इस साल 13 मार्च को भद्रा 10:35 दिन से रात्रि 11:26 तक है। इसलिए ही होलिका दहन इस बार रात्रि 11 बजकर 26 मिनट के बाद किया जाएगा।

Chandra Grahan Timing Today in India: Check Online Here

होली कब है 2025 में (Holi 2025 Start Date)
होली का त्योहार इस साल 14 मार्च 2025, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन रंगवाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन की विधि क्या है (Holika Dahan Vidhi)
होलिका में आग लगाने से पहले उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। होलिका पूजन के लिए गोबर से बनी होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमाएं, रोली, माला, पुष्प, गंध, कच्चा सूत, गुड़, साबूत हल्दी, गुलाल, बताशे, मूंग, पांच या सा तरह के अनाज, नारियल, नई गेहूं की बालियां और एक लोटा जल की जरूरत होती है। इसके अलावा मीठे पकवान, फल और मिठाईयां भी लगती हैं। होलिका के पास गोबर से बनी ढाल भी रखी जाती है। इसके अलावा चार मालाएं भी रख ली जाती हैं। एक पितरों के नाम से, दूसरी हनुमान जी के लिए, तीसरी शीतला माता और चौथी परिवार के नाम की माला रखी जाती है। इसके बाद होली के चारों तरफ 3 या 7 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा जाता है। इसके बाद शुद्ध जल समेत सभी सामग्रियों को एक-एक कर होलिका की आग में डाला जाता है। होलिका दहन के समय उपस्थित पुरुषों को रोली का तिलक लगाया जाता है। इसके बाद होलिका दहन की राख को अगले दिन घर में लाना शुभ होता है।

Holi 2025 Shubh Muhurat: Puja Timing, Katha Check Here

होली पर्व क्यों मनाया जाता है (Holi Festival Kyu Manaya Jata Hai)

  • ऐसी मान्यता है होली पर्व की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधा रानी ने की थी।
  • भगवान कृष्ण को रंग और गुलाल बहुत ज्यादा पसंद था इसलिए ही होली के दिन लड्डू गोपाल को रंग जरूर लगाया जाता है।
  • होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
  • होली से ही बसंत ऋतु का आरंभ होता है जिसे प्रेम और नवचेतना की ऋतु माना जाता है।
  • होली पर्व कामदेव की तपस्या भंग होने की घटना को याद करते हुए भी मनाया जाता है।


होली की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश 2025: होली पर अपनों को दें हार्दिक शुभकामनाएं, देखें होली के बधाई संदेश, शायरी


होली पर्व कैसे मनाते हैं (Holi Kaise Manate Hai)
  • होली पर्व दो दिन मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है तो वहीं चैत्र प्रतिपदा पर रंगों की होली खेली जाती है।
  • होलिका दहन की रात में लोग लकड़ियों और उपलों में आग जलाते हैं।
  • होलिका दहन की अग्नि में नारियल, अक्षत, ताजे फूल, मूंग की डाल, हल्दी के टुकड़े और गाय के सूखे गोबर से बनी माला अर्पित की जाती है।
  • रंगवाली होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं।

Holi Special Rangoli Design Simple and Trendy Images and Photos: Check Here

होली पर्व से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...


MAR 13, 2025 23:15 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन किन राशियों के लिए शुभ


होलिका दहन का पर्व मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।
MAR 13, 2025 22:42 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के बाद क्या करना चाहिए


होलिका दहन के बाद आपको अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर चंद्र देव के दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
MAR 13, 2025 22:16 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के दिन महिलाएं ये काम बिल्कुल भी न करें


मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कई तरह की नकारात्मक शक्तियां घूमती हैं इसलिए महिलाओं को इस दिन अपने बाल खुले नहीं छोड़ने छोड़ने चाहिए और बांध कर रखना चाहिए।
MAR 13, 2025 21:41 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के दिन मांसाहारी भोजन कर सकते हैं?


होलिका दहन के दिन घर में सुख समृद्धि की कामना की जाती है इसलिए इस दिन भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
MAR 13, 2025 21:15 IST

Holika Dahan Thali: होलिका की थाली कैसे तैयार करें


होलिका दहन की थाली में रोली, माला, अक्षत, गंध, पुष्प, धूप, गुड़, कच्चे सूत का धागा, खिल-बतासे नारियल एवं पंच फल आदि चीजें रखी जाती हैं।
MAR 13, 2025 20:49 IST

Holi Bhajan Lyrics: होली खेले रघुवीरा अवध मा

होली खेले रघुवीरा अवध मा,
होली खेले रघुवीरा,
होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा,
होली खेले रघुवीरा अवध मा,
होली खेले रघुवीरा………….
किनका के हाथ कनक पिचकारी,
किनका के हाथ अबीर झोली
मोहे होली में कर दियो लाल रे,
ऐसो चटक रंग डारो,
ऐसो चटक रंग डारो, ऐसो चटक रंग डारो,
ऐसो चटक रंग डारो, अवध मा………..
होली खेले रघुवीरा,
राम के हाथ कनक पिचकारी,
सीता हाथ अबीर झोली,
रंग डारो, रंग डारो,
रंग डारो श्याम खेले होली, रंग डारो,
गोविंदा आला रे आला,
जरा रंग तो ना डाल नंदलाला……..
MAR 13, 2025 20:16 IST

Holi Bhajan: होली गीत Julam Kar Daaryo

MAR 13, 2025 19:46 IST

Holika Pujan Mantra: होलिका पूजन मंत्र

  • ॐ होलिकायै नम:
  • ॐ प्रह्लादाय नम:
  • भॐ नृसिंहाय न
MAR 13, 2025 19:14 IST

Holi Jalane Ka Muhurat 2025: होली जलाने का मुहूर्त 2025

इस बार होलिका दहन 13 मार्च की रात को करीब 11.26 बजे से किया जा सकेगा।
MAR 13, 2025 18:50 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन किन राशियों के लिए शुभ

होलिका दहन का पर्व मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।
MAR 13, 2025 18:21 IST

Holika Dahan Timing 2025 In Mumbai LIVE: मुंबई में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा


मुंबई में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
MAR 13, 2025 17:50 IST

Holika Dahan Timing 2025 In UP LIVE: यूपी में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा


यूपी में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
MAR 13, 2025 17:11 IST

Holika Dahan Timing 2025 In Delhi LIVE: दिल्ली में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा

दिल्ली में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
MAR 13, 2025 16:32 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के बाद क्या करना चाहिए


होलिका दहन के बाद आपको अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर चंद्र देव के दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
MAR 13, 2025 16:03 IST

Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के दिन मांसाहारी भोजन कर सकत हैं?


होलिका दहन के दिन घर में सुख समृद्धि की कामना की जाती है इसलिए इस दिन भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
MAR 13, 2025 15:31 IST

Holika Dahan Thali: होलिका की थाली कैसे तैयार करें


होलिका दहन की थाली में रोली, माला, अक्षत, गंध, पुष्प, धूप, गुड़, कच्चे सूत का धागा, खिल-बतासे नारियल एवं पंच फल आदि चीजें रखी जाती हैं।
MAR 13, 2025 14:44 IST

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण में होली खेल सकते हैं?

जी हां चंद्र ग्रहण में होली खेल सकते हैं क्योंकि 14 मार्च 2025 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है।
MAR 13, 2025 13:49 IST

Holika Dahan Bhajan: होलिका दहन के गाने

MAR 13, 2025 13:00 IST

Holika Dahan Puja Samagri: होलिका दहन पूजा सामग्री

इस पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे कि रोली, फूलों की माला, फूल, गुड़, कच्चा सूत, मूंग, गुलाल, साबुत हल्दी, 5 से 7 तरह के अनाज, नारियल और एक लोटा जल।
MAR 13, 2025 11:56 IST

Holika Dahan 2025 Time LIVE: भद्रा में वर्जित कार्य


भद्रा में कई कार्यों को निषेध माना गया है। जैसे मुण्डन संस्कार, गृहारंभ, विवाह संस्कार, गृह - प्रवेश, रक्षाबंधन, शुभ यात्रा, नया व्यवसाय आरंभ करना और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य इस समय नहीं किए जाते हैं।