Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat (होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025): होलिका दहन का त्योहार बेहद खास माना जाता है। कई लोग रंगवाली होली से एक दिन पहले होली जलाते हैं तो कई उसी दिन सुबह के समय होलिका दहन करते हैं। जो लोग 14 मार्च को होलिका दहन करेंगे वो सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होलिका जला सकते हैं। इसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा लग जाएगी। जिसमें होली खेलने की परंपरा है।
होलिका दहन 14 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Timing)
14 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रंगवाली होली खेली जाएगी।
होलिका दहन की विधि (Holika Dahan Ki Vidhi)
होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में घर के किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से होलिका की अग्नि प्रज्वलित करवाएं। फिर इस पवित्र अग्नि में फसल सेंके और फिर सपरिवार इसे अगले दिन ग्रहण करें। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन किया जाने वाला ये उपाय जीवन के सभी दुखों का अंत कर देता है। साथ ही परिवार के सभी लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
