Today Chandra Grahan Time 2025: आज यानी 14 मार्च 2025 को पूर्णिमा है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है तो वहीं सूर्य ग्रहण अमावस्या पर लगता है। आज पूर्णिमा तिथि दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। तो क्या इस दिन ग्रहण लग रहा है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली वाले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है (Chandra Grahan March 2025)। तो वहीं सूर्य ग्रहण 29 मार्च को चैत्र अमावस्या पर लगेगा (Surya Grahan In March 2025)। चलिए जान लेते हैं दोनों ग्रहण का समय क्या रहेगा।
चंद्र ग्रहण कब लग रहा है 2025 (Chandra Grahan Kab Lagega 2025)
साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर होली वाले दिन 14 मार्च 2025, शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी। ये ग्रहण 6 घंटे तक लगा रहेगा।
सूर्य ग्रहण कब लग रहा है 2025 (Surya Grahan Kab Lagega 2025)
साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर यानी 29 मार्च 2025 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर।
क्या दोनों ग्रहण भारत में दिखेंगे (Kya Grahan Bharat Me Dikhenge)
दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाले हैं। जिस वजह से इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही सूतक काल लगेगा।
