Hartalika Teej Saman List In Hindi (हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट): हिंदू पंचांग अनुसार प्रत्येक वर्ष ये त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। अमूमन ये पर्व गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल सुहागिनों का ये खास त्योहार आज यानी 26 अगस्त 2025 के दिन मनाया जाएगा। हरतालिका तीज की पूजा में कई सारे सामान की जरूरत होती है। यहां से आप हरतालिका तीज की पूजा सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।
हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट | Teej Puja Samagri List In Hindi-
| शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए गीली मिट्टी | पूजा के लिए मिट्टी का कलश और ढक्कन | माता पार्वती के श्रृंगार का सामान |
| भगवान के वस्त्र | मिट्टी के दीपक | शहद |
| मक्का | घी | भस्म |
| तुलसी मंजरी | पानी वाला नारियल | लाल और पीला सिंदूर |
| कलावा | रोली | इलायची |
| दूर्ग | सुपारी | चावल |
| लौंग | गुलाल | जनेऊ |
| रूई बत्ती | धूपबत्ती | कपूर |
| पान का पत्ता | शमी यंत्र | बिल्व पत्र |
| 5 तरह के फल | मिठाई | लकड़ी की चौकी |
हरतालिका तीज 2025 दान सामग्री लिस्ट (Hartalika Teej Daan Samagri)-
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सुहाग की सामग्री का दान भी करती हैं। इसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। दान सामग्री में कई सारी सामग्री मौजूद है। इस सामग्री लिस्ट में मेहंदी, बिंदी, कुमकुम, चूड़ी, बिछिया, काजल, श्रीफल, कलश, अबीर, सिंदूर, कंघी, माहौर, चंदन, घी, तेल, कपूर, कुमकुम, दीपक जरूर शामिल होता है।
