Hartalika Teej Bhog 2024: हरतालिका तीज का व्रत खासतौर पर यूपी और बिहार में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष होता है। हरतालिका तीज के दिन स्त्रियां पूरे दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किये उपवास रखती हैं और माता पार्वती के साथ शिव जी की पूजा करती हैं। इस दिन का व्रत रखने से और माता पार्वती शिव जी की पूजा करने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल ये व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जा रहा है। हरतालिका तीज के दिन पूजा के समय कुछ खास चीजों का प्रसाद अर्पित किया जाता है। आइए जानें हरतालिका तीज के भोग के बारे में।
Hartalika Teej 2024 Bhog List In Hindi (हरतालिका तीज भोग लिस्ट)
खीर
हरतालिका तीज के दिन पूजा के समय माता पार्वती और भगवान शिव को चावल से बने खीर का भोग लगा सकते हैं। खीर का भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। उस खीर को आप पूजा के बाद खा भी सकती हैं।
मौसमी फल
हरतालिका तीज के दिन मौसमी फल जैसे कि अनार, खीरा, अंगूर, केला, सेब इन चीजों का भी प्रसाद चढ़ा सकती हैं। पूजा में फलों का भोग जरूर लगाना चाहिए।
मिठाई
इस दिन पूजा के दौरान आप पांच रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। आप इसमें लड्डू और बर्फी जरूर शामिल कर सकती हैं। ये भोग शिव जी को अतिप्रिय है।
मठरी
हरतालिका तीज के दिन बहुत से लोग मीठी मठरी और नमकीन मठरी का भी भोग लगाते हैं। पूजा के दौरान आप इस चीज का भी भोग लगा सकती हैं।
पूड़ी हलवा
हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और शिव जी को हलवा पूड़ी का भी भोग लगाया जाता है। शाम के समय पूजा के दौरान इस चीज का भोग लगाएं और पूजा के व्रत इसी प्रसाद से खोलें।
