हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, आज तीज पर पूजा कैसे करें, हरियाली तीज का व्रत कब खोलें

Hariyali Teej 2026 Today: आज 15 अगस्त 2026, वार शनिवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। यदि आपने भी तीज का व्रत रखा है तो सबसे पहले आज की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और पारण का समय आदि के बारे में जान लें।

Hariyali Teej 2026 Today: हिंदू धर्म में हरियाली तीज के पर्व का खास महत्व है, जो हर साल श्रावण (सावन) माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और उनकी पत्नी माता पार्वती की पूजा की जाती है। निर्जला व्रत रखा जाता है और पौधारोपण किया जाता है। साथ ही महिलाएं इस दिन झूला झूलती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में इसी तिथि पर देवी पार्वती को शिव जी ने उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए पूजा करती हैं। हालांकि, बदलते दौर में कुंवारी महिलाएं भी योग्य पति के लिए हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं। चलिए अब जानें हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में।

हरियाली तीज 2026, हरियाली तीज व्रत की पूजा आज कैसे करें

हरियाली तीज व्रत की पूजा आज कैसे और कब करें

हरियाली तीज 2026 की तिथि

  • तृतीया तिथि का आरंभ- कल 14 अगस्त 2026 को शाम 06:46 बजे
  • तृतीया तिथि का समापन- आज 15 अगस्त 2026 को शाम 05:28 बजे तक

End of Feed