न्यू ईयर 1 जनवरी 2026 की तारीख क्यों खास है, कैसे बन रहा 1/1/1 का संयोग, क्या होगा 1:11 पर

New Year 01 January 2026 Number 1 connection (1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है): 01 जनवरी 2026 से नया साल आरंभ हो रहा है। ये अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख है और इसी के साथ ही इस डेट पर एक अजब संयोग सामने आ रहा है। अंकशास्त्री इस नंबर को और दिन के एक खास समय को बहुत दुर्लभ व खास संयोग बता रहे हैं।

New Year 01 January 2026 Number 1 connection (1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है): एक जनवरी 2026 की तारीख नए साल के एक अजब संयोग भी लेकर आ रही है। 1 जनवरी 2026 की तिथि इस दृष्टि से असाधारण मानी जा सकती है, क्योंकि इस दिन एक का योग बार-बार बन रहा है। भारतीय परंपरा में किसी भी दिन की विशेषता केवल तारीख से नहीं, बल्कि अंक-शास्त्र और पंचांग के समन्वय से तय होती है। यहां देखें इस संयोग को क्यों खास माना जा रहा है और 1:11 का समय क्यों महत्वपूर्ण है।

happy new year 01 January 2026 number 1 connection

1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है

एक जनवरी 2026 को 1-1-1 का संयोग

एक जनवरी की तारीख पर 1-1-1 का संयोग है। एक तारीख, पहला महीना और साल 2026 का योग (2 + 0 + 2 + 6 = 10 → 1 + 0 = 1) भी एक अंक वाला है। कल की तारीख इस वजह से अंक 1 के अधिपति यानी सूर्य देव की विशेष कृपा वाली मानी जा रही है। अंक शास्त्र में कहा गया है कि जब किसी दिन सूर्य-अंक बार-बार प्रभाव में आए, तो वह दिन आत्मिक जागरण और संकल्प के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

End of Feed