January Festival List 2026 (जनवरी 2026 के व्रत और त्योहार): नया साल आ गया है और नए साल का पहला महीना है जनवरी। इस महीने में कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहार का सिलसिला भी शुरू हो ही जाता है। ऐसे में आपको यहां से जनवरी में पड़ने वाले सारे व्रत और त्योहार की जानकारी मिलेगी। यहां सभी व्रत और त्योहार की सही-सही तारीख बताई गई है।
जनवरी 2026 के व्रत और त्योहार-
| व्रत-त्योहार के नाम | तारीख |
| पौष पूर्णिमा | 3 जनवरी 2026 |
| सकट चौथ | 6 जनवरी 2026 |
| मकर संक्रांति | 14 जनवरी 2026 |
| पोंगल | 14 जनवरी 2026 |
| षटतिला एकादशी | 14 जनवरी 2026 |
| मौनी अमावस्या | 18 जनवरी 2026 |
| वसंत पंचमी | 23 जनवरी 2026 |
| रथ सप्तमी | 25 जनवरी 2026 |
| भीष्म अष्टमी | 26 जनवरी 2026 |
| जया एकादशी | 29 जनवरी 2026 |
जनवरी 2026 महीने का ग्रह गोचर-
जनवरी 2026 ग्रहों के गोचर के आधार पर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साल साबित हो सकता है। जनवरी 2026 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी-अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, फिर इसके अगले ही दिन 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। 16 जनवरी को मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
