अध्यात्म

आज क्या है, आज कौन सा व्रत है 1 जनवरी 2026 को, आज की तिथि क्यों खास है, आज क्या है हिंदू कैलेंडर

Aaj Kya hai 1 January 2026 ko (आज क्या है हिंदू कैलेंडर): आज 1 जनवरी 2026 की तारीख है। यानी आज से नया साल शुरू हो रहा है। आप इस लेख से जान सकते हैं कि आज क्या है, क्यों एक जनवरी की तिथि को खास माना जा रहा है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज कौन सा व्रत है। आज की जरूरी जानकारी यहां देखें।

Image

आज क्या है एक जनवरी 2026 को

Aaj Kya hai 1 January 2026 ko (आज क्या है हिंदू कैलेंडर): आज एक जनवरी 2026 की तारीख है। आज से अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल शुरू हो गया है। वहीं हिंदू कैलेंडर की तिथि के अनुसार आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज पौष प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज लगभग पूरा दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आगे जानें कि आज की तिथि का क्या महत्व है। आज कब से कब तक शुभ समय रहेगा।

एक जनवरी 2026 को प्रदोष व्रत है

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज प्रदोष व्रत है। यह भगवान शिव को समर्पित व्रत है और शाम के प्रदोष काल में भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं। आज एक जनवरी 2026 को प्रदोष काल का समय शाम 05:35 बजे से रात 08:19 बजे तक के बीच रहेगा।

एक जनवरी 2026 को बन रहा 1-1-1 का संयोग

एक जनवरी की तारीख पर 1-1-1 का अजब संयोग बना है। एक अंक की वजह से यह तारीख बेहद खास हो जाती है। एक तारीख, पहला महीना और साल 2026 का योग (2 + 0 + 2 + 6 = 10 → 1 + 0 = 1) भी एक अंक वाला है। कल की तारीख इस वजह से अंक 1 के अधिपति यानी सूर्य देव की विशेष कृपा वाली मानी जा रही है। अंक शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी दिन सूर्य-अंक बार-बार प्रभाव में आए, तो वह दिन आत्मिक जागरण और संकल्प के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

एक जनवरी 2026 को गुरुवार से मेल का संयोग

आज एक जनवरी को गुरुवार है। इस दिन का स्वामी बृहस्पति को माना गया है। इस तरह यह योग धर्म और ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति आदि प्रतीक है। गुरु का दिन पौष मास और सूर्य-अंक के साथ मिलकर यह संकेत दे रहे हैं कि यह समय जीवन की दिशा तय करने और सही मार्ग चुनने के लिए अनुकूल है।

एक जनवरी 2026 का शुभ समय क्या है

एक जनवरी 2026 को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:25 से 6:19 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:45 बजे तक है। अमृत काल शाम 7:57 से 9:23 बजे तक रहेगा। वहीं रवि योग: रात 10:48 से 2 जनवरी सुबह 7:14 बजे तक है। एक जनवरी 2026 को विजय मुहूर्त दोपहर 2:08 से 2:50 बजे के बीच होगा।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article