हनुमान जी का असली नाम क्या है, जानिए कैसे हुआ बजरंगबली का जन्म, क्यों कहा जाता है प्रभु को केसरी नंदन

Hanuman Real Name: रामभक्त हनुमान बेहद शक्तिशाली और कलयुग के जाग्रत देव हैं। भगवान हनुमान का जन्म वानराज केसरी के घर पर हुआ था, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भगवान हनुमान का असली नाम क्या है। आइए जानते हैं कि रामभक्त हनुमान का असली नाम क्या है?

Hanuman Real Name: 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान हनुमान बल और ज्ञान के सागर हैं। दुनिया में उनके जैसा महावीर कोई दूसरा नहीं है। भगवान हनुमान बेहद ही विनम्र और करुणा के सागर हैं। अधिकतर लोग उनको बजरंगबली, हनुमान, केसरीनंदन आदि नामों से जानते हैं, लेकिन लोग उनके असली नाम को बहुत ही कम जानते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान हनुमान का असली नाम क्या है?

क्या है हनुमान जी का असली नाम

क्या है हनुमान जी का असली नाम

हनुमान जी का असली नाम क्या है (Hanuman ji ka asli naam kya tha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान का बचपन का नाम 'मारुति' था। उन्हें 'हनुमान' नाम बाद में मिला। मान्यता के अनुसार बचपन में उन्होंने सूर्य को फल समझकर निगल लिया था, जिससे पूरी दुनिया में अंधेरा हो गया था। इस पर इंद्र ने उनसे युद्ध किया, लेकिन बचपन में भी हनुमान जी ने इंद्र को ऐरावत समेत हवा में उड़ा दिया। इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने उनपर वज्र से प्रहार किया, जिससे उनकी ठोड़ी यानी 'हनु' पर चोट लग गई। इसी कारण उनका नाम हनुमान पड़ा, जिसका अर्थ होता है 'जिसकी हनु (ठोड़ी) पर आघात हुआ हो।'

End of Feed