हनुमान चालीसा बना यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला भारतीय वीडियो, क्यों है ये इतनी प्रसिद्ध

Hanuman Chalisa Video: भारतीय डिजिटल संस्कृति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। दरअसल 2011 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ हनुमान चालीसा का एक वीडियो आधिकारिक तौर पर इस प्लैटफॉर्म पर 5 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है।

Hanuman Chalisa Video: हनुमान चालीसा की महिमा और इसके प्रति श्रद्धा किस हद भारतीय जनमानस की संस्कृति में समाई, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि इससे जुड़ा वीडियो यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है।

Hanumman Chalisa

हनुमान चालीसा का एक वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया भारतीय वीडियो है (Pic: iStock)

10 मई, 2011 को अपलोड किए गए इस वीडियो में गुलशन कुमार हैं और हरिहरन द्वारा गाए गई इस चालीसा को ललित सेन द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स और हमेशा ट्रेंडिंग पॉप कल्चर मोमेंट्स के विस्फोट के बावजूद, हनुमान चालीसा ने साल दर साल लगातार व्यूज लगातार कमाए हैं। खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 5,006,713,956 व्यूज पा चुका है। यह संख्या इसे दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले यूट्यूब वीडियो में से एक बनाती है।

End of Feed