Guruvar vrat: गुरुवार का व्रत कैसे करते हैं, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Guruvar vrat Vidhi: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत ज्ञान में वृद्धि करने वाला और सफलता के द्वार खोलने वाला माना जाता है। केले के वृक्ष की जड़ में चने की दाल, गुड़ और मुनक्का चढ़ाना श्री हरि का आशीर्वाद दिलाने वाला उपाय माना जाता है।

Guruvar vrat Vidhi: गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ और व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में बुद्धि, वाणी और व्यापार में वृद्धि होती है। अग्नि पुराण के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ने काशी में शिवलिंग की स्थापना और तपस्या का उल्लेख किया है, जिससे गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

guruvar vrat vidhi, vishnu ji ki photo, guruvar ka vrat

गुरुवार का व्रत कैसे किया जाता है

गुरुवार का व्रत कैसे किया जाता है

अग्नि पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार गुरुवार के दिन व्रत रखने से धन, समृद्धि, संतान और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस व्रत को किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से शुरू कर सकते हैं। व्रत 16 गुरुवार तक करना चाहिए। व्रत रखने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने और पीले फल और पीले फूलों का दान करने से भी लाभ होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed