Ravidas Jayanti 2026: संत रविदास जयंती आज, जानें कब हुआ था रविदास जी का जन्म, क्यों मनाई जाती है जंयती, क्या है महत्व और इतिहास

Ravidas Jayanti 2026 (संत रविदास जी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है): देशभर में आज रविदास जयंती मनाई जा रही है। लेकिन कई सारे लोगों को ये नहीं पता है कि संत रविदास जी कौन थे और उनकी जयंती क्यों मनाई जाती है। गुरु रविदास जी और उनकी जयंती के बारे में सारी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।

Ravidas Jayanti 2026 (संत रविदास जी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है): भारत की धरती पर कई महान गुरु हुए, जिनमें से एक संत रविदास जी भी थे। संत रविदास 15वीं–16वीं सदी के प्रसिद्ध भक्ति संत, समाज सुधारक और कवि थे। गुरु रविदास जी जाति-व्यवस्था और सामाजिक भेदभाव के विरोधी थे और अपने भजनों के माध्यम से यह संदेश देते थे कि ईश्वर के सामने सभी मनुष्य समान हैं और भक्ति के लिए मंदिर या पूजा-पाठ जरूरी नहीं, बल्कि सच्चा भक्ति मन और कर्म से होती है। उनकी रचनाएं सरल भाषा में मानवता, आत्म-ज्ञान और ईमानदारी का संदेश देती हैं और उनके कुछ दोहे गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। क्या आज ही गुरु रविदास जी की जंयती है, आज के दिन ही इसे क्यों मनाया जाता है और इस दिन का क्या महत्व है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

गुरु रविदास जयंती 2026- कब और क्यों मनाई जाती है? (pc: instagram)

हिंदू पंचांग के अनुसार रविदास जी की जयंती कब मनाई जाती है?

पंचांग अनुसार संत रविदास जयंती हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था।

End of Feed