Purnima in July 2026 Date: 28 या 29- जुलाई 2026 में गुरु पूर्णिमा कब है, क्या रहेगा व्यास पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2026 Date (Purnima in July 2026 Date): गुरु पूर्णिमा 2026 की सही डेट- 28 या 29 जुलाई में से कब है। जानें पूर्णिमा तिथि कब शुरू और समाप्त होगी, व्यास पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजन विधि।

Guru Purnima 2026 Date (Purnima in July 2026 Date): हिंदू कैलेंडर में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन जीवन में सही दिशा दिखाने वाले गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शक के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। साल 2026 में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को मनाई जाएगी। हालांकि पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई की शाम से शुरू हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि को देखते हुए पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को रहेगी।

guru purnima 2026, guru purnima images, purnima photo

गुरु पूर्णिमा कब है जुलाई 2026 में, व्यास पूजा का मुहूर्त कब है

गुरु पूर्णिमा 2026 की तारीख और पूर्णिमा तिथि

दिल्ली-NCR के पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 29 जुलाई को रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस तरह 29 जुलाई को सूर्योदय से लेकर रात 8:05 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी अवधि में गुरु पूजन, व्यास पूजा, व्रत, दान और धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकेंगे। दृक पंचांग भी नई दिल्ली के लिए यही तिथि और समय बताता है।

End of Feed