गुरु पूर्णिमा 2025: गुरु के चरणों में समर्पण का दिन, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व

Guru Purnima 2025 Date And Time In Hindi: गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो गुरुओं के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को होगी।

Guru Purnima 2025 Date And Time In Hindi: गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु-शिष्य की परंपरा को समर्पित है। गुरु को जीवन में मार्गदर्शक माना जाता है, जो हमें अज्ञान के अंधेरे से ज्ञान की रोशनी तक ले जाने का काम करते हैं। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनके द्वारा दिए गए मंत्रों का जाप करते हैं। इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिन महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। जो वेदों के रचयिता और महाभारत के लेखक कहे जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रथम गुरु भी माना जाता है। चलिए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व।

Guru Purnima 2025 Date And Time

गुरु पूर्णिमा 2025 तिथि व मुहूर्त (Guru Purnima 2025 Date And Time In Hindi)

गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 10 जुलाई 2025 को 01:36 बजे होगा और समापन 11 जुलाई 2025 को 02:06 बजे होगा।

End of Feed