BK Shivani: बीके शिवानी एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, प्रेरक वक्ता (motivational speaker) और ब्रह्माकुमारी संगठन की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका हैं। वे आध्यात्मिक जागरूकता, मन की शांति और सकारात्मक जीवन शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे आप एक छोटी सी बात बोलकर अपने जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर सकते हैं।
बीके शिवानी ने बताया अचूक मंत्र
बीके शिवानी ने बताया है कि परमात्मा कहते हैं कि हर परिस्थिति में कहो कि ये परिस्थिति मेरे कल्याण के लिए आई है। जैसे बच्चो को सिखाया जाता है कि कोई गिफ्ट दे तो क्या बोलना है शुक्रिया। ये नहीं कि आधे घंटे खेलने के बाद शुक्रिया बोलना है। ऐसी ही जब कोई परिस्थिति आती है तो मनुष्य को कई दिनों तक परेशान रहने की बजाय तुरंत ये सोचना चाहिए कि जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। इससे आपको तुरंत ही शांति मिल जाएगी।
बीके शिवानी कहती हैं कि हमेशा ध्यान रखें कि आपको बातों से और लोगों के व्यवहार से हमेशा ऊपर रहना है क्योंकि इससे ही आपकी जीत होगी। लेकिन अगर कोई बात आई और आप कहेंगे कि इतनी बड़ी बात हो गई है तो वैसे ही बात ऊपर हो जाएगी और आप नीचे। लेकिन जब आप बार-बार कहोगे कि ये जो भी हो रहा है मेरे कल्याण के लिए है वैसे ही सब चीजें आपके कल्याण करने की तरफ घूम जाएंगी। इसलिए सिर्फ मन की स्थिति को ठीक रखना है इससे बाकी सब चीजें भी ठीक हो जाएंगी।
