Guru Purnima 2025 July: गुरुवार के संयोग के साथ 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, जानें इस दिन क्या करना चाहिए

Guru Purnima 2025 July: साल 2025 में 10 जुलाई को गुरुवार के दिन के संयोग के साथ गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया जाएगा। इस खास पर्व पर अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरुओं को नमन किया जाता है। यहां देखें कि गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए।

Guru Purnima 2025 July: आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि 10 जुलाई को है और इसी तारीख को गुरुवार के दिन के संयोग के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस महापर्व पर सभी शिष्य अपने गुरुओं को नमन करते हैं। गुरु अपने शिष्यों को शैक्षिक और आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं जिस वजह से उनका स्थान देवताओं से भी ऊपर माना जाता है।

Guru Purnima 2025 July

गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए (Pic: iStock)

गुरु पूर्णिमा का श्लोक

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

इस श्लोक का अर्थ है कि गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही शिव हैं। गुरु साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु को हम प्रणाम करते हैं। गुरु शब्द में 'गु' का अर्थ है अंधकार और 'रु' का अर्थ है नाश करने वाला, यानी जो अज्ञान के अंधकार का नाश करता है और ज्ञान का प्रकाश देता है, वही गुरु है।

End of Feed