Guru Gobind Singh Ji Birthday 2024: धरम दी किरत करनी...गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल विचार और कोट्स

Guru Gobind Singh Ji Birthday Quotes And Wishes In Hindi: गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे। प्रत्येक वर्ष पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को इनकी जयंती मनाई जाती है। जो इस बार 17 जनवरी को पड़ी है।

Guru Gobind Singh Ji Jayanti Quotes And Wishes In Hindi: गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के नवें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 में हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। मात्र 9 साल की छोटी सी उम्र में ही ये सिख धर्म के 10वें गुरु बन गए थे। हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को इनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन गुरुद्वारों में अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है। बता दें इस साल गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती 17 जनवरी को मनाई जाएगी। ये उनकी 357वां जन्म वर्षगांठ होगी। जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दी गई शिक्षाएं।

Guru Gobind Singh Jayanti Quotes

Guru Gobind Singh Jayanti Quotes

Guru Gobind Singh Jayanti Quotes In Hindi And Punjabi (गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं)

  • धरम दी किरत करनी: इसका मतलब है कि आप अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
  • दसवंत देना: हर व्यक्ति को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान जरूर करना चाहिए।
  • गुरुबानी कंठ करनी: गुरुबानी को कंठस्थ कर लें।

  • कम करन विच देरदार नहीं करना: काम करने में कभी पीछे न हटें। काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर कोताही न बरतें।
  • धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नहीं करना: अर्थात जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए।
  • दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना: दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने युद्ध में भिड़ें।
  • किसी दि निंदा, चुगली, अतै इर्खा नहीं करना: किसी की चुगली-निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने से अच्छा है मेहनत करें।

परदेसी, लोरवान, दुखी, अपंग, मानुख दि यथाशक्त सेवा करनी: यानी किसी भी परदेशी नागरिक, दुखी व्यक्ति, विकलांग व जरूरतमंद शख्स की मदद जरूर करें।

End of Feed