Gupt Navratri 2023: चमत्कारिक शक्तियां पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 09:47 AM IST

Gupt Navratri 2023 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri 2023) 19 जून से शुरू हो गई है। इस नवरात्रि में विशेष रूप से मां काली और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि की देवियां हैं मां काली, मां तारा, त्रिपुरा सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां घूमावती, त्रिपुरा भैरवी, मां कमला, मां मातंगी और मां बगलामुखी।

Gupt Navratri 2023 Upay: गुप्त नवरात्रि 2023 19 जून से यानि आज से शुरू हो चुकी हैं और इसका समापन 28 जून को होगा। इस नवरात्रि में भगवान शिव और माता काली की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान विधिवत पूजा-पाठ करने से साधक को चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त होती हैं। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि की तरह ही इस नवरात्रि में भी पूरे नौ दिनों तक विधिवत पूजा किए जाने का विधान है। इसके पहले दिन घटस्थापना की जाती है। फिर अष्टमी (Gupt Navratri Ashtami Date 2023) और नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। जानिए गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि और उपाय।

गुप्त नवरात्रि में इन देवियों की होती है पूजा

गुप्त नवरात्री में साधक मां काली, मां तारा, त्रिपुरा सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां घूमावती, त्रिपुरा भैरवी, मां कमला, मां मातंगी और मां बगलामुखी की पूजा अर्चना करते हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और फिर विधि पूर्वक नौ दिनों तक देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। कई साधक इन नौ दिनों में अखंड ज्योत भी जलाते हैं।

End of Feed