Gudi Padwa 2026: कब और क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा, यहां से जानें गुड़ी पड़वा 2026 की डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा पर मराठियों के लिए नया हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन लोग फसलों की पूजा आदि भी करते हैं। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि इस साल यानी साल 2026 में गुड़ी पड़वा किस दिन है। साथ ही इसके शुभ मुहूर्त और महत्व की भी यहां चर्चा है।

Gudi Padwa 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार को हिंदू कैलेंडर के अनुसार हिंदू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन घर के बाहर गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है। गुड़ी एक तरह का विजय ध्वज होता है, जिसे बांस की लंबी डंडी पर रेशमी कपड़ा, फूलों की माला, नीम की पत्तियां और ऊपर चांदी या तांबे का कलश लगाकर तैयार किया जाता है। इसे घर के दरवाजे या खिड़की के पास ऊंचाई पर लगाया जाता है। ये गुड़ी समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इस साल गुड़ी पड़वा किस दिन है, ये आप यहां से जानें। साथ ही इसके मुहूर्त और महत्व के बारे में भी समझें।

गुड़ी पड़वा 2026 (pc: canva)

गुड़ी पड़वा कब है 2026 में?

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। इसका तिथि का समापन 20 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगी। ऐसे में गुड़ी पड़वा का त्योहार 19 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा।

End of Feed